बॉक्स ऑफिस

Amaran Box Office Collection Day 3: ‘सिंघम अगेन’ और ‘भूल भुलैया 3’ पर भारी पड़ी अमरन, तीसरे दिन किया ताबड़तोड़ कलेक्शन

Amaran Box Office Collection Day 3: शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की एक्शन वॉर ड्रामा लोगों का दिल जीत रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रही हैं। अमरन की कहानी जबरदस्त है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Image

Amaran Box Office Collection

Amaran Box Office Collection Day 3: शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी की एक्शन वॉर ड्रामा लोगों का दिल जीत रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रही हैं। अमरन की कहानी जबरदस्त है जिस कारण लोग बहुत इमोशनल हो रहे हैं। वही रजनीकांत और कंगुवा के डायरेक्टर ने भी इस फिल्म की तारीफ की है। अमरन बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई तक रही है। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है।

अमरन की कहानी एक सेना अधिकारी के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में दिखाया है कि वो सेना अधिकारी ने 2014 के शोपियां हमले में देश के लिए अपनी जान की कुर्बानी दे दी। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर जाएगी। सैकनिल्क के अनुसार अमरन फिल्म ने तीसरे दिन 21.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। अब अमरन का नेट कलेक्शन 62.30 करोड़ रुपये हो गया है।

कितनी थी फिल्म की ऑक्यूपेंसी

तीसरे दिन की ऑक्यूपेंसी रेट की बात करें तो शनिवार को इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी 84.41 प्रतिशत रही। सुबह के शो में इसकी ऑक्यूपेंसी 72.16 प्रतिशत, दोपहर के शो में 87.28 प्रतिशत, शाम के शो में 87.38 प्रतिशत और रात के शो में 90.82 प्रतिशत थी। वही तेलुगु ऑक्यूपेंसी 65.35 प्रतिशत थी। सुबह के शो में इसकी ऑक्यूपेंसी 43.28 प्रतिशत, दोपहर के शो में 68.07 प्रतिशत, शाम के शो में 65.07 प्रतिशत और रात के शो में 84.98 प्रतिशत थी। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म 130 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। इस फिल्म को राजकुमार पेरियासामी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्माण राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल और सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया ने मिलकर किया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article