बॉक्स ऑफिस

Lucky Baskhar Box Office Collection Day 3: दुलकर सलमान की फिल्म ने किया 20 करोड़ का आंकड़ा पार, जानिए कितनी हुई तीसरे दिन की कमाई

Lucky Baskhar Box Office Collection Day 3: दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी की तेलुगु फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। लकी भास्कर का नेट कलेक्शन 21.40 करोड़ रुपये हो गया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Lucky Baskhar

Lucky Baskhar Box Office Collection Day 3: दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी की तेलुगु फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें ये फिल्म 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी। भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्म के साथ भी रिलीज होकर ये फिल्म शानदार कलेक्शन कर रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने तीसरे दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

दिवाली पर रिलीज होने से पहले इस फिल्म को कई बार पोस्टपोन किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन वेंकी एटलुरी ने किया है। इस फिल्म की कहानी आपका दिल जीत लेगी। इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक 6000 की सैलेरी पाने वाला इंसान अपने परिवार के लिए सारी हदे पार करता है। फिल्म की कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है। Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। वही लकी भास्कर का नेट कलेक्शन 21.40 करोड़ रुपये हो गया है।

कितनी रही ऑक्यूपेंसी

तीसरे दिन सिनेमाघरों में इसकी कुल मिलाकर 48.28 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी थी। सुबह के शो में 26.86 परसेंटेज। दोपहर के शो में 47.08 परसेंटेज। शाम के शो में 51.51 परसेंटेज और रात के शो में 67.65 परसेंटेज ऑक्यूपेंसी रही। तीसरे दिन तमिल ऑक्यूपेंसी 84.39 परसेंटेज और मलयालम की ऑक्यूपेंसी 50.14 परसेंटेज रही। बता दें ये फिल्म 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी हुई है। इस फिल्म में दुलकर सलमान ने शानदार एक्टिंग की है। रिपोर्ट के अनुसार सिनेमाघर के बाद ये फिल्म ओटीटी नेटफिलक्स पर रिलीज होगी। अब देखना होगा की फिल्म कब 50 करोड़ का आंकड़ा पार करती है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article