Loveyapa Box Office Day 1: 'लवयापा' पर लगा रवि कुमार का ग्रहण, पहले दिन ही हो गया खेल

Junaid Khan movie Loveyapa Box Office Day 1: फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस खुशी कपूर की मोस्ट अवेटेड मूवी 'लवयापा' आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। इस मूवी में आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ खुशी रोमांस करती नजर आ रही है। मूवी को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो बॉक्स ऑफिस पर लवयापा को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Loveyapa Box Office Day 1: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म 'लवयापा से अपना डेब्यू कर लिया है। इस फिल्म में खुशी कपूर भी अपना जलवा बिखेर रही है। इस फ्रेश जोड़ी ने पहली बार में ही लोगों के दिलों में अलग जगह बना ली हैं। खुशी कपूर और जुनैद खान की एक्टिंग की तारीफ सोशल मीडिया पर जमकर हो रही है। इस बीच लवयापा के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस के आंकड़े सामने आ गए है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म को ओपनिंग डे पर ही झटका लग गया है। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

loveyapa box

पहले दिन इतना कमाई करेगी लवयापा

बॉलीवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर और जुनैद खान की फिल्म लवयापा की एडवांस बुकिंग ठीक-ठाक रही थी। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की करीब 5000 टिकटें एडवांस में ही बिक गई थी। लोगों का ये मानना है कि ये मूवी पहले दिन 1.20 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रवि कुमार ने लवयापा को झटका दे दिया है। बताया जा रहा है कि ओपनिंग डे पर हिमेश की मूवी, लवयापा से ज्यादा कमाई करेगी। लोगों का ये मानना है कि ये मूवी 5 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है।

End of Feed