बॉक्स ऑफिस

Loveyapa Box Office Collection: तीसरे दिन जुनैद-खुशी की 'लवयापा' ने हिमेश की 'बैडएस रवि कुमार' को चटाई धूल, देखें आंकड़े

Loveyapa Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की नई मूवी 'लवयापा' (Loveyapa) धीरे-धीरे ही सही लेकिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये की कमाई कर रही है। फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर हिमेश रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' को मात दे दी है।

Image

Badass Ravi Kumar Failed to Beat Loveyapa

Loveyapa Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) की नई रोमांटिक मूवी 'लवयापा' 7 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस ने 'लवयापा' को देखने के बाद दोनों नए एक्टर्स की तारीफ की। जुनैद-खुशी की 'लवयापा' (Loveyapa) के साथ बॉक्स ऑफिस पर हिमेश रेशमिया की एक्शन थ्रिलर 'बैडएस रवि कुमार' भी रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश देखने को मिला। हैरानी की बात यह है कि रविवार के दिन जुनैद-खुशी की 'लवयापा' ने हिमेशा रेशमिया की 'बैडएस रवि कुमार' को मात दे दी है।

'बैडएस रवि कुमार' से ज्यादा रहा 'लवयापा' का तीसरे दिन का कलेक्शन

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार जुनैद खान और खुशी कपूर की रोमांटिक मूवी 'लवयापा' ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। वहीं दूसरी ओर हिमेश रेशमिया की फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' ने रविवार को कुल 1.17 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में तीसरे दिन कमाई के मामले में जुनैद-खुशी की 'लवयापा' बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारने में सफल रही। यह मूवी तीन दिनों में 4.45 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।

जुनैद खान और खुशी कपूर ने फिल्म 'लवयापा' में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को इम्प्रेस किया है। फिल्म की कमाई भले ही कम रही है लेकिन ऑनस्क्रीन यह नई लोगों के दिलों पर राज करने में सफल रही है। बहुत कम लोग यह जानते है कि जुनैद खान और खुशी कपूर की 'लवयापा' तमिल हिट 'लव टुडे' का हिंदी रीमेक है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय कमेंट्स के माध्यम से जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article