बॉक्स ऑफिस

L2 Empuraan Box Office Day 1: Mohanlal और Prithviraj ने मलयालम इंडस्ट्री को दी बिगेस्ट ओपनर, देखें आंकड़े

L2 Empuraan Box Office Collection Day 1: कलाकार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) ने बीते दिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक्शन मूवी एल 2 एम्पुरान (L2 Empuraan Movie) रिलीज की थी, जिसने धमाकेदार शुरुआत करते हुए बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म एल 2 एम्पुरान ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपये की कमाई की है और मलयालम इंडस्ट्री की बिगेस्ट ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया है।

Image

L2 Empuraan Box Office Day 1

L2 Empuraan Box Office Collection Day 1: पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) और मोहनलाल (Mohanlal) स्टारर फिल्म एल 2 एम्पुरान ने ओपनिंग-डे पर ही इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने पहले दिन सिनेमाघरों में 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और मलयालम इंडस्ट्री की बिगेस्ट ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। एल 2 एम्पुरान (L2 Empuraan Movie) ने मलयालम भाषा में 19 करोड़ रुपये, तेलुगु में 1.2 करोड़ रुपये, तमिल में 80 लाख रुपये और हिन्दी में 50 लाख रुपये का कारोबार करके ये कारनामा किया है। फिल्म एल 2 एम्पुरान की शानदार ओपनिंग से मेकर्स और मोहनलाल के फैंस काफी खुश हैं।

फिल्म एल 2 एम्पुरान की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो पहले दिन ये रिकॉर्ड तोड़ रही है। कई जगहों पर एल 2 एम्पुरान ने 95 प्रतिशत से भी ज्यादा की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई है, जिसे देख इसके ब्लॉकबस्टर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। एल 2 एम्पुरान को बेंगलुरु में 800 शोज मिले, जिसमें इसने 43 प्रतिशत का ऑक्यूपेंसी रेट दर्ज कराया था। कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में इस फिल्म को 350 शोज मिले, जिनमें एल 2 एम्पुरान ने 97 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी।

एल 2 एम्पुरान का डायरेक्शन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है, जिसके लिए उनकी काफी तारीफ हो रही है। इसमें उन्होंने मोहनलाल के साथ एक्टिंग भी की है। इन दोनों की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं और दर्शक इसकी कहानी, स्क्रीनप्ले और एक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वैसे आपको फिल्म एल 2 एम्पुरान कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं और बॉक्स ऑफिस की ऐसी ही ताजा खबरों के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article