L2 Empuraan Box Office Collection Day 6: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म की एल 2 एम्पुरान 27 मार्च को रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म सिकंदर से टक्कर हो रही है। अब ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आकंड़ा पार करने वाली है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने 6वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।
एल 2 एम्पुरान फिल्म टिकट खिड़कियों पर धूम मचा रही है, लेकिन 6वें दिन L2 Empuraan की बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी गिरावट देखी गई है। बता दें इस फिल्म ने 6वें दिन 10 करोड़ रुपये से कम का कलेक्शन किया। फिल्म धीरे-धीरे टिकट खिड़कियों पर बढ़ रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 6वें दिन 9 करोड़ रुपए की कमाए की है। एल2 एम्पुरान का नेट कलेक्शन 79.15 करोड़ रुपए है। मंगलवार को फिल्म की कुल 51.35 प्रतिशत मलयालम ऑक्यूपेंसी रही, 12.28 प्रतिशत तेलुगु ऑक्यूपेंसी, 17.46 प्रतिशत तमिल ऑक्यूपेंसी और 9.04 प्रतिशत हिंदी ऑक्यूपेंसी रही। सुबह के शो में मलयालम ऑक्यूपेंसी 39.21 प्रतिशत, दोपहर के शो में 52.01 प्रतिशत, शाम के शो में 57.00 प्रतिशत और रात के शो में 57.16 प्रतिशत रही। फिल्म कुछ ही दिनों में 100 करोड़ का आकंड़ा पार कर लेगी। यह मलयालम फिल्म 180 करोड़ रुपये के बजट पर बनी थी।
ये सितारे बने फिल्म का हिस्सा
इस फिल्म की कहानी स्टीफन नेदुमपल्ली नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। इस इंसान को खुरेशी अबराम के नाम से भी जाना जाता है। जो दोहरी जिंदगी जीता है, लेकिन एक दिन ये व्यक्ति शक्तिशाली अपराध सिंडिकेट का नेता बन जाता है। एक्शन थ्रिलर में पृथ्वीराज सुकुमारन, मोहनलाल, जेरोम फ्लिन, एरिक एबौनी, टोविनो थॉमस, सानिया अयप्पन, मंजू वारियर और अभिमन्यु सिंह नजर आ रहे हैं। एल2 एमपुरान का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है। इसका निर्माण एंटनी पेरुम्बवूर, सुबास्करन अल्लिराजाह, गोकुलम गोपालन और सुबास्करन अल्लिराजाह द्वारा किया गया है।
