बॉक्स ऑफिस

कमाल आर खान ने Chhaava मेकर्स पर लगाया कलेक्शन में घोटाला करने का आरोप, बोले 'हर दिन 5 करोड़ रुपये...'

KRK on Chhaava collections: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कमाल आर खान (KRK) ने छावा के मेकर्स पर गंभीर आरोप मढ़ते हुए कहा है कि दिनेश विजान (Dinesh Vijan) हर दिन छावा के कलेक्शन में 5 करोड़ का घोटाला कर रहे हैं और इसे सुपरहिट घोषित करने की कोशिश कर रहे हैं। केआरके का कहना है कि दिनेश हर दिन छावा के कलेक्श में 5 करोड़ रुपये ज्यादा बता रहे हैं।

Image

KRK on Chaava Collections

KRK on Chhaava Box Office collections: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की हिट फिल्म छावा (Chhaava) लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। छावा अब तक अपने खाते में 385 करोड़ रुपये जोड़ चुकी है और साल 2025 की पहली हिट फिल्म साबित हुई है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म छावा जल्द ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार करेगी और इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर का खिताब अपने नाम करेगी। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की छावा की कमाई देखकर मेकर्स काफी खुश हैं लेकिन कमाल आर खान हैरान हैं। कमाल आर खान (KRK) ने अपने ताजा ट्वीट में छावा मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाया है और कहा है कि निर्माता दिनेश विजान छावा के कलेक्शन में हर दिन 5 करोड़ का घोटाला कर रहे हैं।

KRK ने लगाया छावा मेकर्स पर कलेक्शन में छेड़छाड़ करने का आरोप

कमाल आर खान ने कुछ देर पहले ही सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने छावा मेकर्स की धज्जियां उड़ा दी हैं। केआरके ने अपने पोस्ट में लिखा है, "हर कोई जानता है कि फिल्म छावा हिट हो चुकी है लेकिन मैं इसके बिजनेस के बारे में कोई बात नहीं करूंगा क्योंकि बेशर्म निर्माता दिनेश हर दिन छावा के कलेक्शन में 5 करोड़ का घोटाला कर रहे हैं। मैंने बहुत पहले ही कह दिया था कि वो छावा के साथ फिल्म पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं और वो ऐसा करके रहेंगे। क्योंकि उन्हें पता है कि वो कुछ भी कलेक्शन दे सकते हैं लेकिन कोई भी उनसे कुछ नहीं पूछेगा।"

कमाल आर खान के इस ट्वीट पर अब तक छावा मेकर्स की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। अगर दिनेश विजान के बैनर मैडॉक की बात करें तो इसने पिछले कुछ समय में कई सारी हिट फिल्में दी हैं और इंडस्ट्री में खास जगह बनाई है। हालांकि उनके द्वारा जिस तरह से फिल्मों को हिट करार दिया जाता है, उस पर केआरके ने सवाल खड़े करके सबको चौंका दिया है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि छावा मेकर्स कब तक इस मसले पर चुप्पी तोड़ते हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article