Kingdom Box Office Collection: 'किंगडम' की कमाई में 8वें दिन भी नहीं आया उछाल, देखें आंकड़े

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 8, 2025, 12:36 PM IST

Kingdom Box Office Collection Day 8: साउथ के फेमस स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और एक्ट्रेस भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) की फिल्म किंगडम (Kingdom) की कमाई को लेकर एक नई रिपोर्ट सामने आ रही है। विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने रिलीज के 8वें दिन इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Kingdom Box Office Collection Day 8: साउथ के जाने-माने एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की लीड रोल वाली फिल्म किंगडम (Kingdom) इन दिनों काफी चर्चा में। फिल्म किंगडम की कहान से लेकर कमाई तक को लेकर खूब बातें हो रही हैं। विजय देवरकोंड़ा की इस फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म किंगडम की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। 31 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म किंगडम की कमाई में 8वें दिन भी कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है। विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Kingdom Box Office Collection 8

Image Source: Kingdom Movie

'किंगडम' ने 8वें दिन किया इतना कलेक्शन

गौतम तिन्नानुरी (Gowtam Tinnanuri) के निर्देशन में बनी एक्टर विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) की फिल्म किंगडम एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म किंगडम को रिलीज हुए 8 दिन पूरे हो गए है। फिल्म किंगडम ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने 8वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस कमाई के बाद फिल्म किंगडम का कुल कलेक्शन 47.40 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म किंगडम अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है जिसको लेकर मेकर्स के साथ-साथ फैंस भी काफी परेशान है।

End of Feed