Kingdom Box Office Collection Day 7: 'किंगडम' की कमाई में आई गिरावट, चौपट हुआ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 7, 2025, 12:44 PM IST

Kingdom Box Office Collection Day 7: गौतम तिन्नानुरी (Gowtam Tinnanuri) के निर्देशन में बनी एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) की फिल्म किंगडम (Kingdom) को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म किंगडम ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Kingdom Box Office Collection Day 7: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की एक्शन थ्रिलर फिल्म किंगडम (Kingdom) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इसकी वजह फिल्म किंगडम की कमाई है। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म ने पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। 31 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म किंगडम ने बॉक्स ऑफिस पर अब अपने 7 दिन पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म किंगडम ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Kingdom Collection

Image Source: Kingdom Movie

किंगडम ने 7वें दिन किया इतना कलेक्शन

विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। फिल्म किंगडम को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म किंगडम की कमाई को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म किंगडम की कमाई अब तेजी से नीचे जाती हुई नजर आ रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म किंगडम की कुल कमाई 45.90 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बताते चले कि फिल्म किंगडम की कमाई के ये आंंकड़े अभी अनुमानित हैं। असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

End of Feed