Kingdom Box Office Collection Day 4: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) और भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) की लीड रोल वाली फिल्म किंगडम (Kingdom) रिलीज होने के बाद से काफी चर्चा में हैं। फिल्म किंगडम की कमाई से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए हैं। अभी तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं। तो चलिए देखते हैं फिल्म किंगडम की नई बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।
Image Source: Kingdom Movie
'किंगडम' ने चौथे दिन की इतनी कमाई
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म किंगडम को रिलीज हुए 4 दिन पूरे हो गए है। फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ रुपये कमाए है इसका खुलासा हो गया है। Sacnilk की खबर के अनुसार विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 40.50 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी फिल्म किंगडम की कमाई के अधिकारिक आंकड़े सामने आने बाकी है, जिसमें फेरबदल देखने को मिल सकता है।
क्या किंगडम पार कर पाएगी 50 करोड़ का आंकड़ा
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम रिलीज होने के चार दिन बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म किंगडम इस हफ्ते 50 करोड़ी हो जाएगी। गौतम तिन्नानुरी (Gowtam Tinnanuri) के डायरेक्शन में बनी फिल्म किंगडम में विजय देवरकोंडा के साथ भाग्यश्री बोरसे, सत्यदेव (Satyadev) और अय्यप्पा पी. शर्मा (Ayyappa P. Sharma) भी अहम रोल में हैं। विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
