Kingdom Box Office Collection Day 3 Early Estimate: साउथ के जाने-माने स्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की लेटेस्ट स्पाई-एक्शन ड्रामा फिल्म किंगडम (Kingdom) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। 31 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म किंगडम को लेकर एक के बाद एक रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म किंगडम को रिलीज हुए दिन दिन पूरे हो गए है। फिल्म किंगडम ने दूसरे दिन की तरह तीसरे दिन भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। फिल्म किंगडम की कमाई एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए थे।
Image Source: Kingdom Movie
'किंगडम' ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन
विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे (Bhagyashri Borse) की फिल्म किंगडम एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म किंगडम को रिलीज हुए तीन दिन पूरे हो गए हैं। इसके बाद अब फिल्म किंगडम की कमाई को लेकर नया अपडेट सामने आय है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम को तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.08 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म किंगडम की कुल कमाई 33.58 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बताते चले कि फिल्म किंगडम की कमाई के आंकड़े अनुमानित है अभी असल आंकड़ों के सामने आने अभी बाकी है। फिल्म की कमाई अभी भी उम्मीद से काफी कम है।
इतने करोड़ में बनी है 'किंगडम'
डायरेक्टर गौतम तिन्नानुरी (Gowtam Tinnanuri) के निर्देशन में बनी फिल्म किंगडम की कमाई ने मेकर्स को चिंता में डाल दिया है। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म को बनाने में मेकर्स को 130 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े थे। अभी तक फिल्म बजट के आधा भी कलेक्शन नहीं कर पाई है। विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम की कमाई आगे बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। फिल्म किंगडम को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
