बॉक्स ऑफिस

Kill Box Office Prediction Day 1: पहले दिन ही करोड़ों कमा जाएगी लक्ष्य की फिल्म, कमाई देख निर्माताओं को होगी खुशी

Lakshya Starrer Kill Box Office Prediction Day 1: अभिनेता राघव जुयाल (Raghav Juyal) और लक्ष्य (Lakshya) की नई फिल्म 'किल' (Kill) ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करेगी।

Image

Kill

Kill Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्टर और डांस राघव जुयाल (Raghav Juyal) और लक्ष्य (Lakshya) की धांसू एक्शन मूवी 'किल' (Kill) आज यानी 5 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। जबसे लोगों ने इस फिल्म का ट्रेलर का देखा है, तभी से उन्होंने मन बना लिया था कि फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखेंगे। फिल्म में जबरदस्त एक्शन सीन्स के साथ-साथ खूब खून खराबा है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में लीड रोल निभा रहे लक्ष्य की यह डेब्यू मूवी है। डेब्यू फिल्म में भी उन्होंने कोहराम मचा दिया है। फिल्म को मिले रहे अच्छे रिव्यू के बाद अब ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का कारोबार करेगी।

पहले दिन इतने करोड़ कमाएगी 'किल'

राघव जुयाल (Raghav Juyal) और लक्ष्य (Lakshya) स्टारर 'किल' (Kill) को सेंसर बोर्ड की ओर से 'A' सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो यह 2 करोड़ रुपये के लगभग कमाई करेगी। अगर फिल्म 2 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रहती है तो यह एक अच्छी शुरुआत होगी।

निखिल नागेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म 'किल' में राघव जुयाल (Raghav Juyal) और लक्ष्य (Lakshya) के अलावा तान्या मानिकतला, अभिषेक चौहान, आशीष विद्यार्थी, अद्रिजा सिन्हा, हर्ष छाया, पार्थ तिवारी और कश्यप कपूर सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। जिस तरह के रिव्यू 'किल' को मिले हैं उसके बाद यह प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' की कमाई पर असर डाल सकती है। वैसे आपको यह एक्शन ड्रामा कैसी लगी? इस बारे में अपनी राय जरुर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article