Kill Box Office Collection: 'सरफिरा' और 'कल्कि 2898 एडी' के चट्टान की तरह खड़ी है Lakshya की फिल्म, कमाए इतने करोड़

Lakshya's Starrer Kill Box Office Collection: करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'किल' से डेब्यू कर चुके लक्ष्य स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर जलवा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लक्ष्य की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'किल' अब तक 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।

Kill Box Office Prediction: बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'किल' (Kill) बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में लगी हुई है। इस फिल्म से एक्टर लक्ष्य (Lakshya) ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी धमाकेदार शुरुआत की है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा चेहरा ना होने के बाद भी लक्ष्य स्टारर को ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को लगभग 2 हफ्ते हो गए हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाई करने में लगी हुई है। इस समय सिनेमाघरों में अक्षय कुमार स्टारर 'सरफिरा' (Sarfira), प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) और कमल हासन की 'इंडियन 2' (Indian 2) भी मौजूद हैं। इन फिल्मों के आगे लक्ष्य की 'किल' चट्टान बनकर खड़ी हुई है।

Kill Box office

लक्ष्य स्टारर 'किल' ने दूसरे वीकेंड में शुक्रवार के दिन 80 लाख रुपये का कारोबार किया था। फिल्म शनिवार के दिन 1.43 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। वहीं रविवार के दिन 'किल' की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। फिल्म ने रविवार को 1.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारत में 'किल' ने अब तक 15.31 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जिसकी निर्माताओं को उम्मीद नहीं थी।

End of Feed