Kill Box Office Prediction: बॉलीवुड इंडस्ट्री के निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बनी फिल्म 'किल' (Kill) बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में लगी हुई है। इस फिल्म से एक्टर लक्ष्य (Lakshya) ने एक्टिंग की दुनिया में अपनी धमाकेदार शुरुआत की है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा चेहरा ना होने के बाद भी लक्ष्य स्टारर को ऑडियंस ने खूब पसंद किया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म को लगभग 2 हफ्ते हो गए हैं और यह बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाई करने में लगी हुई है। इस समय सिनेमाघरों में अक्षय कुमार स्टारर 'सरफिरा' (Sarfira), प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) और कमल हासन की 'इंडियन 2' (Indian 2) भी मौजूद हैं। इन फिल्मों के आगे लक्ष्य की 'किल' चट्टान बनकर खड़ी हुई है।
लक्ष्य स्टारर 'किल' ने दूसरे वीकेंड में शुक्रवार के दिन 80 लाख रुपये का कारोबार किया था। फिल्म शनिवार के दिन 1.43 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। वहीं रविवार के दिन 'किल' की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली। फिल्म ने रविवार को 1.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भारत में 'किल' ने अब तक 15.31 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जिसकी निर्माताओं को उम्मीद नहीं थी।
'किल' का निर्देशन निखिल नागेश भट्ट ने किया है। इस फिल्म का प्रीमियर सितंबर 2023 को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के मिडनाइट मैडनेस में हुआ था। फिल्म में राघव जुयाल (Raghav Juyal), आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और तान्या मानिकतला सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। अब यह देखना है कि फिल्म 'किल' का लाइफटाइम बिजनेस कितना रहता है।
