Khel Khel Mein Box office Day 6: 2024 की तीसरी फ्लॉप होने जा रही है अक्षय कुमार स्टारर, कमाई देख मेकर्स को हुई चिंता

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'खेल-खेल में' (Khel Khel Mein) का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन-ब-दिन गिरता जा रहा है। फिल्म के मंगलवार के कलेक्शन ने निर्माताओं की नींद उड़ा दी है। देखें फिल्म की पूरी कमाई...

Khel Khel Mein Box Office Collection Day 6: 15 अगस्त का दिन बॉलीवुड सिनेमा के बेहद खास था। इस दिन तीन-तीन फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं, जिनमें से एक अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'खेल-खेल में' (Khel-Khel Mein) थी। ऑडियंस से ट्रेलर को मिले प्यार को देखने के बाद निर्माताओं को लग रहा था कि 'खेल-खेल में' मूवी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म की कमाई में हर गुजरते दिन के साथ गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय कुमार स्टारर 6 दिनों में 20 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई है।

Khel Khel Mein Box office

फ्लॉप होती नजर आ रही है 'खेल-खेल में'

अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल-खेल में' ने मंगलवार के दिन केवल 1.10 करोड़ रुपये कमाए हैं। Sacnilk के अनुसार फिल्म के 6वें दिन के कलेक्शन में 50% की गिरावट देखी गई। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 17.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना कि वीक डे में इसके कलेक्शन में और भी गिरावट देखने को मिलेगी। यह अब फ्लॉप होने की कगार पर खड़ी है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ये मूवी 100 करोड़ रुपये के बड़े बजट के साथ बनाई गई है।

End of Feed