Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 11: दूसरे सोमवार को पानी मांग गई अक्षय कुमार की फिल्म, कमाई रही इतने करोड़

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 11: अक्षय कुमार की कोर्ट रूम ड्रामा 'केसरी चैप्टर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए लगभग 11 दिन हो गए हैं। शनिवार और रविवार के कलेक्शन को देखने के बाद 'केसरी चैप्टर 2' ने दूसरे सोमवार को बेहद ही निराशाजनक कमाई की है। फिल्म 100 करोड़ी होने से काफी दूर है।

Kesari Chapter 2 Box Office Collection Day 11: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'केसरी चैप्टर 2: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ जलियांवाला' (Kesari Chapter 2: The Untold Story of Jallianwala Bagh) की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। 18 अप्रैल के दिन रिलीज हुई इस मूवी ने सिनेमाघरों में 11 दिन पूरे कर लिए हैं और यह अभी तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक अक्षय कुमार स्टारर ने दूसरे सोमवार के दिन भी निराशाजनक कमाई की है। फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Kesari Chapter 2 Box Office Collection

100 करोड़ी होने चूक गई अक्षय कुमार की 'केसरी चैप्टर 2'

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की इस कोर्ट रूम ड्रामा ने 11वें दिन यानी सोमवार को केवल 2.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इन 11 दिनों के अंदर यह फिल्म 67.53 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस को ओर से अच्छे रिव्यूज मिलने के बाद भी अक्षय कुमार स्टारर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में असफल रही है। आने वाले दिनों में अजय देवगन की 'रेड 2' भी दस्तक देने वाली है, जिससे 'केसरी चैप्टर 2' की कमाई पर काफी असर पड़ने वाला है।

End of Feed