Kantara Chapter 1 Box Office Day 6: 300 करोड़ी से एक कदम दूर है ऋषभ शेट्टी की फिल्म, मंगलवार के दिन कमाए इतने करोड़

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 6: साउथ के फेमस एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। वीक डेज में फिल्म के कलेक्शन में भले ही गिरावट देखने को मिल रही है लेकिन इसकी कमाई डबल डिजिट में अभी भी बरकरार है।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 6: ऋषभ शेट्टी की पौराणिक महाकाव्य फिल्म 'कंतारा: द लीजेंड - चैप्टर 1' (Kantara: The Legend - Chapter 1) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह मूवी हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाने में सफल होती नजर आ रही है। वीकेंड में शानदार कमाई करने के बाद वीक डेज भी यह हर दिन डबल डिजिट में कमाई कर रही है। मंगलवार के दिन भी ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। अब यह फिल्म 300 करोड़ी होने से एक कदम दूर है। तो चलिए देखते हैं इस मूवी ने अब तक कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 6

Photo Credit: IMDb

शानदार रही ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा चैप्टर 1' की छठे दिन की कमाई

ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने मंगलवार के दिन 28.43 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। यह मूवी भारत में 6 दिनों के अंदर 285.18 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है। सोमवार और मंगलवार के कलेक्शन को देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि बुधवार के दिन फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' 300 करोड़ रुपये के बड़े क्लब में बड़ी आसानी से शामिल हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को मेकर्स ने केवल 125 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनाया था। यह फिल्म अपने बजट से 2 गुना कमाई कर चुकी है।

End of Feed