Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने दर्ज कराई भारी गिरावट, आंकड़े देख मेकर्स की बढ़ी चिंता

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 16: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) स्टकी कमाई में अब हर दिन गिरावट ही देखने को मिल रही है। 16वें दिन के कलेक्शन ने मेकर्स ने चिंता में डाल दिया है।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 16: साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कंतारा: अ लीजेंड - चैप्टर 1' (Kantara: A Legend - Chapter 1) ने शुरुआत हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। इतना ही नहीं इस मूवी ने दूसरे वीकेंड में भी धमाकेदार कलेक्शन कर मेकर्स को हैरान कर दिया था। बीते 2 और 3 दिन से फिल्म के कलेक्शन में हर दिन गिरावट ही देखने को मिल रही है। हैरानी की बात यह है कि फिल्म बार-बार 500 करोड़ी होने से चूक रही है। तो चलिए देखते हैं ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कंतारा चैप्टर 1' ने शुक्रवार के दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

Kantara Chapter 1 Box Office

Pic Credit: X

500 करोड़ी होने से फिर चूक गई ऋषभ शेट्टी की फिल्म

ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) के निर्देशन में बनी फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इसने शुक्रवार के दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस मूवी ने गुरुवार के दिन 9 करोड़ रुपये कमाए थे। 16 दिनों के अंदर यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 493.75 करोड़ रुपये अपने नाम कर चुकी है। उम्मीद है कि शनिवार और रविवार की छुट्टी होने की वजह से इस मूवी की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिले।

End of Feed