Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 13: साल 2025 में 2 अक्टूबर के दिन रिलीज हुई फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस धमाल मचाया है। इस मूवी को रिलीज हुई 13 दिन हो गए हैं और कमाई के मामले में यह रुकने का नाम नहीं ले रही है। हर दिन बढ़ती कमाई को देखकर इस मूवी के निर्माताओं की खुशी का भी ठिकाना नहीं है। फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1 ) में ऋषभ शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई है। दिलचस्प बात यह है कि ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ही फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। यह मूवी दूसरे हफ्ते के खत्म होते-होते ही 500 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो जाएगी। आइए देखें इस मूवी ने मंगलवार के दिन कितने करोड़ रुपये बिजनेस किया है।
Photo Credit: IMDb
500 करोड़ी होने वाली है 'कंतारा चैप्टर 1'
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) ने दूसरे मंगलवार के दिन सोमवार से ज्यादा कमाई की है। इस मूवी ने 13.50 करोड़ रुपये अपने खाते में और जोड़ लिए हैं जबकि सोमवार के दिन की कमाई कुल 13.35 करोड़ रुपये ही रही थी। इस मूवी का टोटल कलेक्शन 465.25 करोड़ रुपये हो गया है। आने वाले दिनों में इस मूवी के लिए 500 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा पार करना कोई बड़ी बात नहीं होगी।
ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) का निर्माण होम्बले फिल्म्स द्वारा किया गया है। इस कन्नड़ फिल्म में जयराम, रुक्मिणी वसंत और गुलशन देवैया सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा' भी बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। वहीं दूसरी ओर 'कंतारा चैप्टर 1 भी 13 दिनों के अंदर ब्लॉकबस्टर बनकर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी को बनाने में मेकर्स के केवल 125 करोड़ रुपये ही खर्च हुए थे। फिल्म अपने बजट को काफी पहले ही निकालने में सफल रही।
