Kalki 2898 AD Movie Box office Collection: ओपनिंग डे पर डबल सेंचुरी मारेगी Prabhas की फिल्म, निर्माताओं की होगी बल्ले-बल्ले

Prabhas's Kalki 2898 AD Movie Box office Collection: ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'कल्कि 2899 एडी' (Kalki 2898 AD) रिलीज के दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी मार सकती है। फिल्म ने शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है।

Kalki Movie Review (कल्कि 2898 एडी मूवी रिव्यू), Prabhas, Deepika, Amitabh Bachchan Film Kalki 2898 AD Box office Collection Live Updates: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 27 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर ने पहले दिन टॉप नेशनल चेन्स में 1.25 लाख टिकटें बेचकर हिंदी में अपनी बढ़त बनाई। साल 2024 में ऋतिक रिशन की 'फाइटर' के बाद प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) ने हिंदी में इतनी अच्छी एडवांस बुकिंग दर्ज कराई है। साउथ के साथ यह फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने में सफल रहेगी।

Kalki 2898 AD Box office Report

हिंदी में 'कल्कि 2898 एडी' की एडवांस बुकिंग देखने के बाद निर्माताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। 'कल्कि 2898 एडी' को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई है उनके मुताबिक यह फिल्म हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह फिल्म ओपनिंग डे पर 175 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल होगी। यह एक पैन-इंडिया फिल्म है। मेकर्स ने हिंदी से लेकर साउथ की ऑडियंस को टारगेट करने के लिए बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ एक्टर्स की कास्टिंग कराई है।

End of Feed