'Kalki 2898 AD' Advance Booking: कल्कि रिलीज के पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। बता दे कल प्रभास की कल्कि रिलीज हो रही है। ये फिल्म एडवांस बुकिंग में कमाल की कमाई कर रही है। कल्कि फिल्म ने रिलीज के पहले ही करोड़ों की बारिश कर दी है। अब बस फैंस इस फिल्म के रिलीज होने की राह देख रहे हैं। आइए जानते हैं कि कल्कि फिल्म ने रिलीज के एक दिन पहले तक एड़वास बुकिंग में कितनी कमाई की है।
| कल्कि रिलीज के पहले ही सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। |
| प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पाटनी, अमिताभ बच्चन |
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 1 मिलियन से अधिक टिकट बेचकर कल्कि बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। sacnilk.com के अनुसार फिल्म ने हिंदी, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में 1.3 मिलियन टिकटों से 36.76 करोड़ रुपये की कमाई की है।
kalki 2898 Movie Advance Booking: तेलंगाना ने बनाया रिकॉर्ड
इस लिस्ट में तेलंगाना टिकट बिक्री में सबसे आगे है, जिसकी कमाई 17.92 करोड़ रुपये है, उसके बाद आंध्र प्रदेश 8.36 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है। कर्नाटक 4.39 करोड़ रुपये और तमिलनाडु ने 1.57 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस बीच महाराष्ट्र ने लगभग 1 करोड़ रुपये की कमाई है।
kalki 2898 Movie Advance Booking:ये सितारे आएंगे नजर
‘कल्कि 2898 एडी’ का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है। इस फिल्म में प्रभास के अलावा दीपिका पादुकोण, कमल हासन, दिशा पाटनी और अमिताभ बच्चन जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म में खलनायक का रोल कमल हासन ने निभाया है, जिन्हें ट्रेलर से ही बहुत पसंद किया जा रहा है। वहीं ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 27 जून, 2024 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीद है। अब देखना होगा कि फिल्म फैंस को कैसी लगती है। ये फिल्म 600 करोड़ के बजट में बनी है। इस फिल्म के प्रमोशन में भी पानी के तरह पैसा बहाया गया है। अब देखना होगा कि मेकर्स से फिल्म से कितनी कमाई कर पाते हैं।
