बॉक्स ऑफिस

Kalki 2898 AD Worldwide Collection: टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल के बीच बाजी मार ले गए प्रभास, चौथे दिन 500 का आकड़ा होगा पार!

प्रभास की कल्कि रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं। इस फिल्म में रिलीज हुए आज 4 दिन हो गए है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस दमदार कमाई कर रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 220 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में जल्द ही 500 करोड़ का आकड़ा पार करेगी।

Image

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD Worldwide Collection: प्रभास की कल्कि रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को फैंस बहुत प्यार दे रहे हैं। इस फिल्म में रिलीज हुए आज 4 दिन हो गए है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस दमदार कमाई कर रही है। प्रभास की फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप होने के बावजूद फिल्म ने जबरदस्त कमाई की है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन कितनी कमाई की है।

चौथे दिन 500 का आकड़ा होगा पार

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 220 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 500 करोड़ का आकड़ा पार करेगी कि नहीं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये फिल्म 4 से 5 दिनों में अपनी लागत निकाल लेगी। अभी फिल्म ने 415 करोड़ की कमाई कर ली है।

पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी

पहले दिन फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। वही दूसरी दिन फिल्म की कमाई में कमी आई है, लेकिन फिल्म ने वीकेंड में फिर से दमदार कमाई की है। फिल्म ने वीकेंड में भरपुर कमाई की है। ऐसा कहा जा रहा था कि वर्ल्डकप के कारण फिल्म की कमाई में कमी आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ फिल्म को वीकेंड का फायदा मिला है। 'कल्कि 2898 एडी' को पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। अपनी एक रिपोर्ट में Sanilk ने बताया है कि चौथे दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 500 करोड़ का आंकड़ा छू सकता है। हालांकि आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार करना इस मामले में बेहतर होगा।

इन सितारों ने फिल्म में किया दमदार काम

फिल्म में प्रभास के अलावा अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में मेगास्टार कमल हासन ने विलेन का किरदार निभाया है। फिल्म में कमल हासन सुप्रीम यास्किन बने हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में विजय देवरकोंडा का भी धांसू कैमियो है, जो कुन्तीपुत्र अर्जुन बने हैं।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article