Kalki 2898 AD Hindi Box Office Collection: लगातार गिर रही है प्रभास स्टारर की कमाई, 13वें दिन के बिजनेस ने किया निराश

'Kalki 2898 AD' Hindi box Office Day 13: साउथ सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और बॉलीवुड हीरोइन दीपिका पादुकोण (Deepik Padukone) की साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) 13 दिनों के बाद भी ठीक-ठाक कमाई कर रही है। यह फिल्म जल्द ही हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ रुपये कमा लेगी।

Kalki 2898 AD Hindi Box Office Collection: साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) साल 2024 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म वर्ल्डवाइड ही नहीं बल्कि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। 27 जून को रिलीज हुई प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' ने सिनेमाघरों में 13 सफल दिन पूरे कर लिए हैं। दिलचस्प बात यह है कि केवल हिंदी बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पर कर अब 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर आगे बढ़ रही है। आइए देखें फिल्म ने 13वें दिन कितने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Prabhas Starrer Kalki 2898 AD

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक नाग आश्विन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हिंदी के साथ सभी भाषाओं में फिल्म अब तक 529.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात यह तो यह 800 करोड़ रुपये के पार हो गया है। फिल्म की कहानी और वीएफएक्स को लोगों ने खूब पसंद किया है।

End of Feed