बॉक्स ऑफिस

Kalki 2898 AD Box Office: बॉक्स ऑफिस पर थम नहीं रहा कल्कि 2898 एडी का तूफान, 14 वें दिन तोड़ा एनिमल का रिकॉर्ड

Prabhas movies Kalki 2898 AD Box office: प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि 14 वें मूवी ने एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Image

kalki

Kalki 2898 AD Box office: प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी में दीपिका पादुकोण, कमल हासन और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार भी लीड रोल में हैं। प्रभास की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ दिया है। चंद दिनों में ही इस मूवी ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। कल्कि 2898 एडी को नॉर्थ से लेकर साउथ ब्लॉक तक के लोगों ने प्यार दिया है। वहीं वर्ल्डवाइड भी कल्कि 2898 एडी ने धमाल मचा दिया है। इस बीच कल्कि 2898 एडी का 14 वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गया है।

कल्कि 2898 एडी ने कमाए इतने करोड़

जानकारी के मुताबिक कल्कि 2898 एडी ने 14 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पर गर्दा उड़ा दिया है। प्रभास की फिल्म ने 7.5 करोड़ की धांसू कमाई की है। इसी के साथ कल्कि 2898 एडी ने भारत में 536 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। काफी कम समय में प्रभास की इस मूवी को ब्लॉकबस्टर का टैग मिल गया है। मेकर्स ने ये दावा किया है कल्कि 2898 एडी ने 11 वें दिन ही 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि प्रभास की फिल्म ने रणबीर कपूर की मूवी एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

कल्कि 2898 एडी ने इन सितारों ने किया कैमियो

बताते चलें कि कल्कि 2898 एडी में कई सितारों ने कैमियो किया है। इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा से लेकर राम गोपाल वर्मा तक के नाम शामिल है। इस मूवी की सक्सेस में इन लोगों का बड़ा हाथ है। वहीं ये खबर सामने आई थी कि विजय ने इस मूवी के लिए मेकर्स से 1 भी रुपये नहीं लिए थे। मालूम हो कि कल्कि 2898 एडी प्रभास के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article