बॉक्स ऑफिस

Kalki 2898 AD Day 7 : 7 दिन में 700 करोड़ फिर भी इस मामले में किंग खान की 'पठान' को पीछे नहीं छोड़ पाई Prabhas की 'कल्कि 2898 एडी'

Kalki 2898 AD Day 7 : फिल्म ने सात दिनों में तेलुगु में 202.8 करोड़, तमिल में 22.1 करोड़, हिंदी में 152 करोड़, कन्नड़ में 2.6 करोड़ और मलयालम में 13.4 करोड़ की कमाई हासिल की है। वहीं कल्कि एक मामले में शाहरुख खान की जवान को पीछे नहीं छोड़ पाई, वो यह कि....

Image

Kalki 2898 AD Day 7 Collection

Kalki 2898 AD Day 7 : नाग अश्विन( Nag Ashwin) की फिल्म कल्कि 2898 एडी इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं और यह सिनेमाघरों पर राजा की तरह राज कर रही है। भारत में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड वाइड में कल्कि को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म 27 जून को रिलीज हुई थी जिसने ओपनिंग पर ही छप्परफाड़ कमाई की थी। अब फिल्म का सांतवे दिन का कलेक्शन आया है जिसे देखकर आप चौक जाएंगे। हालांकि यह आंकड़े वर्ल्ड वाइड हैं। आइए आपको बताते हैं कितनी हुई कल्कि की कमाई

प्रभास-दीपिका पादुकोण की फिल्म कल्कि 2898 एडी ने सातवें दिन 23.2 करोड़ की कमाई भारत में हासिल की है। इसके बाद भारत में कल्कि की कुल कमाई 393.4 करोड़ कमाई हो गई है। फिल्म ने सात दिनों में तेलुगु में 202.8 करोड़, तमिल में 22.1 करोड़, हिंदी में 152 करोड़, कन्नड़ में 2.6 करोड़ और मलयालम में 13.4 करोड़ की कमाई हासिल की है। जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा 700 करोड़ पार जा चुका है। छह दिनों की कमाई देखें तो पहले दिन 95.3 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने हासिल की। इसके बाद दूसरे दिन 57.6 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ। तीसरे दिन यह आंकड़ा 64.5 करोड़ तक पहुंच गया। चौथे दिन कलेक्शन 88.2 करोड़ पर पहुंचा। पांचवें दिन का आंकड़ा 34.15 करोड़ रहा। छठे दिन फिल्म ने 27.05 करोड़ की कमाई हासिल की है।

पठान को नहीं छोड़ पाई पीछे

वहीं कल्कि एक मामले में शाहरुख खान की जवान को पीछे नहीं छोड़ पाई, वो यह कि पठान ने सांतवे दिन 26.5 करोड़ का कलेक्शन किया था जिसमे से अधिकतर कमाई 25 करोड़ हिन्दी दर्शकों से हुई थी। जबकि कल्कि की बात करे तो सांतवे दिन इसने 23.2 करोड़ की कमाई की है जिसमें से हिन्दी वर्जन से कुल कमाई है 11.5 की कमाई की है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article