Kalki 2898 AD Day 31 Collection: निर्देशक नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गए है, लेकिन इस फिल्म की कमाई कम नहीं हो रही है। आज भी बॉक्स ऑफिस में ये फिल्म दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को 1 महीने बाद भी फैंस देखना बहुत पसंद कर रहे है। आइए जानते हैं कि 31वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।
Kalki 2898 AD
कितना हुआ अब तक का बिजनेस
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई है। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का धमाल 31वें दिन भी जारी है। कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के 31वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 627.85 करोड़ रुपये हो गई है। अब इसका कुल कलेक्शन भारत में 627.85 करोड़ रुपये हो गया है और वर्ल्डवाइड की बात करें तो अब ये 1015.00 करोड़ हो गया है।
प्रभास और अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन भिड़ंत
प्रभास के अलावा फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम भूमिकाओ में मौजूद हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वस्थामा का किरदार निभाया है। बड़े परदे पर प्रभास और अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखकर लोगों को खूब मजा आया।
