बॉक्स ऑफिस

Kalki 2898 AD Day 31 Collection: दुनियाभर में कम नहीं हो रही कल्कि की आंधी, सावन में झमाझम बरस रहा पैसा

Kalki 2898 AD Day 31 Collection: नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई है। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का धमाल 31वें दिन भी जारी है। आज भी बॉक्स ऑफिस में ये फिल्म दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को 1 महीने बाद भी फैंस देखना बहुत पसंद कर रहे है। आइए जानते हैं कि 31वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।​

Image

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD Day 31 Collection: निर्देशक नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन डायस्टोपियन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को रिलीज हुए एक महीने से ज्यादा हो गए है, लेकिन इस फिल्म की कमाई कम नहीं हो रही है। आज भी बॉक्स ऑफिस में ये फिल्म दमदार कमाई कर रही है। इस फिल्म को 1 महीने बाद भी फैंस देखना बहुत पसंद कर रहे है। आइए जानते हैं कि 31वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।

कितना हुआ अब तक का बिजनेस

नाग अश्विन के निर्देशन में बनी यह फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में रिलीज हुई है। 600 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का धमाल 31वें दिन भी जारी है। कल्कि 2898 एडी ने रिलीज के 31वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 627.85 करोड़ रुपये हो गई है। अब इसका कुल कलेक्शन भारत में 627.85 करोड़ रुपये हो गया है और वर्ल्डवाइड की बात करें तो अब ये 1015.00 करोड़ हो गया है।

प्रभास और अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन भिड़ंत

प्रभास के अलावा फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में दीपिका पादुकोण, दिशा पाटनी, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी अहम भूमिकाओ में मौजूद हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने अश्वस्थामा का किरदार निभाया है। बड़े परदे पर प्रभास और अमिताभ बच्चन की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखकर लोगों को खूब मजा आया।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article