Kalki 2898 AD Box office: प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी हाल ही में रिलीज हुई है। इस मूवी में दीपिका पादुकोण, कमल हासन और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार भी लीड रोल में हैं। प्रभास की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर झंडा गाड़ दिया है। चंद दिनों में ही इस मूवी ने सारे रिकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। कल्कि 2898 एडी को नॉर्थ से लेकर साउथ ब्लॉक तक के लोगों ने प्यार दिया है। वहीं वर्ल्डवाइड भी कल्कि 2898 एडी ने धमाल मचा दिया है। इस बीच कल्कि 2898 एडी का 14 वें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ गया है।
कल्कि 2898 एडी ने कमाए इतने करोड़
जानकारी के मुताबिक कल्कि 2898 एडी ने 14 वें दिन बॉक्स ऑफिस पर पर गर्दा उड़ा दिया है। प्रभास की फिल्म ने 7.5 करोड़ की धांसू कमाई की है। इसी के साथ कल्कि 2898 एडी ने भारत में 536 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। काफी कम समय में प्रभास की इस मूवी को ब्लॉकबस्टर का टैग मिल गया है। मेकर्स ने ये दावा किया है कल्कि 2898 एडी ने 11 वें दिन ही 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया था। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि प्रभास की फिल्म ने रणबीर कपूर की मूवी एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।कल्कि 2898 एडी ने इन सितारों ने किया कैमियो
बताते चलें कि कल्कि 2898 एडी में कई सितारों ने कैमियो किया है। इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा से लेकर राम गोपाल वर्मा तक के नाम शामिल है। इस मूवी की सक्सेस में इन लोगों का बड़ा हाथ है। वहीं ये खबर सामने आई थी कि विजय ने इस मूवी के लिए मेकर्स से 1 भी रुपये नहीं लिए थे। मालूम हो कि कल्कि 2898 एडी प्रभास के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।
