बॉक्स ऑफिस

Indian 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: ‘सरफिरा’ पर भारी पड़ी ‘हिंदुस्तानी 2', पहले दिन होगी बंपर कमाई

Indian 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: एक तरफ हिंदी सिनेमा और दूसरी तरफ साउथ सिनेमा की मूवीज के बीच दमदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा रिलीज हुई है। वहीं दूसरी तरफ तमिल के दिग्गज कलाकार कमल हासन की फिल्म हिंदुस्तानी 2 रिलीज हुई है। आइए देखते हैं कि कमल हासन की फिल्म पहले दिन कितना कमा सकती है।

Image

indian 2

Indian 2 Box Office Collection Day 1 Prediction: बॉक्स ऑफिस पर आज जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। एक तरफ हिंदी सिनेमा और दूसरी तरफ साउथ सिनेमा की मूवीज के बीच दमदार मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ अक्षय कुमार की फिल्म सरफिरा रिलीज हुई है। वहीं दूसरी तरफ तमिल के दिग्गज कलाकार कमल हासन की फिल्म हिंदुस्तानी 2 रिलीज हुई है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म की पहली दिन कितनी कमाई हो सकती है।

कितनी हो सकती है कमाई

इंडियन 2 दुनिया भर से 55 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म के लिए एक शानदार शुरुआत होगी। कमल हासन की विक्रम ने दुनिया भर में 62 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग की थी और अब इंडियन 2 से भी ऐसी ही उम्मीद की जा रही है। ‘हिंदुस्तानी 2’ को हिंदी में 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। हिंदी वर्जन का प्री-सेल लगभग 30 लाख है जो कि 2 करोड़ नेट (2.50 करोड़ सकल) की रेंज में ओपनिंग का हिंट देती है।

ये सितारे आए नजर

कमल हासन की 'इंडियन 2' साल 1996 में आई थी। यह फिल्म 'इंडियन' का ऑफिशियल सीक्वल है। 'इंडियन 2' में कमल हासन के अलावा सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा और प्रिया भवानी शंकर सही कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को 250 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। इसे बनाने में मेकर्स ने की बड़ी एकम खर्च की है। इंडियन 2' के अलावा कमल हासन 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आए हैं। इस फिल्म में उन्होंने विलेन की भूमिका निभाई है।

क्या है फिल्म की कहानी

'इंडियन 2' की कहानी की बात करें तो ये एक पूर्व-स्वतंत्रता सेनानी के बारे में है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हैं। सेनापति एक ऐसे इंसान की मदद के लिए देश लौटता है जो इंटरनेट पर वीडियो के जरिए देश में भ्रष्ट राजनेताओं को बेनकाब कर रहा है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article