'Kalki 2898 AD' Box Office Day 8: प्रभास-दीपिका पादुकोण स्टारर ने 8वें दिन किया धमाकेदार कलेक्शन, देखें टोटल बिजनेस

'Kalki 2898 AD' box Office Day 8: प्रभास (Prabhas) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) को ऑडियंस अभी भी पसंद कर रही है। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) ने गुरुवार के दिन भी 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। देखें पूरी कमाई...

'Kalki 2898 AD' box Office Day 8: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार प्रभास (Prabhas) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद निर्माताओं को उम्मीद थी कि 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी। हालांकि फिल्म घरेलू के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेर रही है। आइए देखें फिल्म ने 8वें दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

'Kalki 2898 AD' Box office

Sacnilk.com के अनुसार प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' ने फर्स्ट वीक में भारत के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 414.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार कर चुकी है। 'कल्कि 2898 AD' ने 27 जून को अपने ओपनिंग डे पर 95.3 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं 8वें दिन यह फिल्म 21.8 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।

End of Feed