'Kalki 2898 AD' box Office Day 8: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय कलाकार प्रभास (Prabhas) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के ट्रेलर को शानदार रिस्पॉन्स मिलने के बाद निर्माताओं को उम्मीद थी कि 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करेगी। हालांकि फिल्म घरेलू के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेर रही है। आइए देखें फिल्म ने 8वें दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
Sacnilk.com के अनुसार प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' ने फर्स्ट वीक में भारत के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 414.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो यह दुनिया भर में 700 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार कर चुकी है। 'कल्कि 2898 AD' ने 27 जून को अपने ओपनिंग डे पर 95.3 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं 8वें दिन यह फिल्म 21.8 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है।
वैरायटी से बात करते हुए नाग अश्विन ने फिल्म के आगामी सीक्वल पर चर्चा की। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि फिल्म की लगभग 25 से 30 दिनों तक शूटिंग की गई है लेकिन अहम एक्शन सीक्वेंस अभी भी बाकी हैं। इस सीक्वल में लोगों की हर कन्फ्यूजन दूर हो जाएगी। फिल्म के सीक्वल में यास्किन, जो अब शक्तिशाली गांडीव धारण करने से लेकर योद्धा कर्ण और अश्वत्थामा के बीच आमना-सामना होने तक कई चीजों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। फिल्म में कमल हासन ने यस्किन का रोल निभाया है। कमल हासन की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है।
