'Kalki 2898 AD' Box office Day 5: प्रभास स्टारर की कमाई में आई 60% की गिरावट, कलेक्शन देख बढ़ी मेकर्स की चिंता

Prabhas's 'Kalki 2898 AD' box office Day 5: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के वीक डेज में कदम रखते ही इसकी कमाई पर असर पड़ा है। सोमवार की कमाई ने मेकर्स को बेहद निराश कर दिया है। यहां देखिए टोटल कलेक्शन...

'Kalki 2898 AD' Box office Day 5: साउथ इंडस्ट्री के लोकप्रिय डायरेक्टर नाग आश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) 27 जून को रिलीज हुई थी।फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं। पहले वीकेंड में इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार कमाई की। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार फिल्म के सोमवार के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली है।

Prabhas Starrer Kalki 2898 AD

प्रभास स्टारर साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में सोमवार को लगभग 60 प्रतिशत की भारी गिरावट देखी गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म ने 5वें दिन केवल 34.6 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। वहीं दूसरी ओर फिल्म ने चौथे दिन 88.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 5 दिनों के अंदर यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 343.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। आने वाले दिनों इस फिल्म की कमाई में और भी गिरावट देखने को मिलेगी।

End of Feed