'Kalki 2898 AD' Box Office: 11 दिनों में 500 करोड़ी हुई प्रभास की फिल्म, वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी है शानदार

'Kalki 2898 AD' box Office Day 11: प्रभास (Prabhas) और दीपिका पादुकोण (Deepik Padukone) की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) ने दूसरे वीकेंड में धांसू कमाई की है। इस फिल्म ने केवल 11 दिनों के अंदर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया है।

Prabhas Starrer 'Kalki 2898 AD' box Office Day 11: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) को भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म 27 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'कल्कि 2898 एडी' में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ लीड रोल में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर के लांच होने के बाद से ही दर्शक 'कल्कि 2898 एडी' को सिनेमाघरों में देखने के लिए बेताब थे। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दूसरे वीकेंड में धांसू कलेक्शन किया है। आइए देखें यह फिल्म 11 दिनों में कितने करोड़ रुपये कमा चुकी है।

Kalki 2898 AD Box office Collection

Sacnilk.com के मुताबिक प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' ने 11वें दिन सभी भाषाओं में लगभग 41.17 करोड़ रुपये कमाए हैं। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म अब तक 506.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। बता दें निर्माताओं ने इस फिल्म को बनाने में 600 करोड़ रुपये खर्च किए थे। इसके अलावा फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इतने 800 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

End of Feed