Kalki 2898 AD Box Office Day 1: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) ने 27 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक दी। जिन-जिन लोगों ने यह फिल्म देख ली है वो तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पा रहा है। कईयों का मनना है कि 'कल्कि 2898 एडी' का फर्स्ट हाफ थोड़ा स्लो है लेकिन सेकंड हाफ में वो कसर भी पूरी हो जाती है। फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और प्रभास (Prabhas) के फाइटिंग सीन्स ने ऑडियंस को बहुत प्रभावित किया है। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' भारत की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। आइए जानें फिल्म ने दुनिया भर में पहले दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।
Sacnilk.com के अर्ली एस्टिमेट्स के मुताबिक प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने इंडियन सिनेमा की तीसरी सबसे ओपनर बनकर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। ट्रैकर वेबसाइट के शुरुआती अनुमानों के अनुसार फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 180 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।
'कल्कि 2898 एडी' ने पहले दिन भारत के अंदर सभी भाषाओं में लगभग 95 करोड़ रुपये कमाए हैं। कुल मिलाकर फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 180 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। बता दें प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' से पहले एसएस राजामौली की 'आरआरआर' ने दुनिया भर में 223 करोड़ और 'बाहुबली 2' ने 217 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 'कल्कि 2898 एडी' ने केजीएफ 2 (159 करोड़ रुपये), सालार (158 करोड़ रुपये), लियो (142.75 करोड़ रुपये) के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को मात दे दी है।
