Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 3 Prediction: नाग अश्विन द्वारा निर्देशित इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' आखिरकार रिलीज हो गई है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन के दमदार अभिनय से सजी यह कल्कि 2898 एडी बुरी शक्तियों से लड़ने के लिए पृथ्वी पर भगवान विष्णु के कल्कि अवतार की आधुनिक कहानी पेश करती है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दमदार कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म तीसरे दिन कितनी कमाई कर सकती है।
Kalki 2898 AD
सैकनिल्क के अनुसार कल्कि 2898 AD ने सभी भाषाओं में तीसरे दिन लगभग 49.55 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। वही वर्ल्डवाइड की बात करें तो फिल्म 100 करोड़ की कमाई कर सकती है। अगर रिपोर्ट की बात सच हुई तो फिल्म को वीकेंड का जमकर फायदा मिल रहा है। फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीद थी। ये फिल्म 600 करोड़ के बजट में तैयार हुई है। अब देखना होगा कितने दिन बाद फिल्म अपने बजट की कमाई वसूल कर पाती है।
पहले-दूसरे दिन कितनी हुई थी कमाई
दूसरे दिन कल्कि ने 39.77 करोड़ का कलेक्शन किया जो तमिल, तेलुगु और हिन्दी भाषा को मिलाकर है। पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत गिरावट आई है। पहले दिन जहां फिल्म ने 95 करोड़ की ओपनिंग की थी।
ये सितारे आए नजर
कल्कि 2898 एडी में प्रभास के साथ दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म हिंदू पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का मिश्रण है। कल्कि 2898 एडी की कहानी भगवान विष्णु के एक आधुनिक अवतार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दुनिया को बुरी ताकतों से बचाने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए हैं, लेकिन इस पार्ट में कल्कि सामने नहीं आए है अब देखना होगा मेकर्स दूसरे पार्ट में कल्कि अवतार को सामने लाते हैं कि नहीं। हाल ही में रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरे पार्ट की 60 % शूटिंग पूरी हो चुकी है।
