बॉक्स ऑफिस

Kalki 2898 AD box office collection day 3: प्रभास की फिल्म ने भारत में पार किया 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा, इतनी रही कमाई

Prabhas Starrer Kalki 2898 AD box office collection day 3: प्रभास और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। फिल्म को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'कल्कि 2898 एडी' ने भारत में 220 करोड़ रुपये के लगभग कमाई कर ली है।

Image

Kalki 2898 AD Box office

Kalki 2898 AD box office collection day 3: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' (Kalki 2898 AD) 27 जून को रिलीज हुई थी। फिल्म को दुनियर भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं। नाग आश्विन के निर्देशन में बनकर तैयार हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई करने में सफल रही है। इन फिल्म ने ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं में 95 करोड़ करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। अब जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक प्रभास (Prabhas) की 'कल्कि 2898 एडी' ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Sacnilk.com की लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' ने ओपनिंग डे पर इंडिया में 95.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। शुक्रवार के दिन सभी भाषाओं में फिल्म 57.6 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही थी। अब तीसरे दिन यानी शनिवार की बात करें तो फिल्म ने 67.1 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म 3 दिनों के अंदर भारत में 220 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो इसने 298.5 करोड़ रुपये केवल दो दिनों बटोरने में सफल रही है।

प्रभास स्टारर में बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में मेगास्टार कमल हासन ने विलेन का किरदार निभाया है। फिल्म में कमल हासन सुप्रीम यास्किन बने हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में विजय देवरकोंडा का भी धांसू कैमियो है, जो कुन्तीपुत्र अर्जुन बने हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article