Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 10: नाग अश्विन के निर्देशन में बनी कल्कि 2898 AD में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने कमाल का काम किया है। फिल्म को सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफस तक हर जगह फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कल्कि 2898 एडी ने अपने 10वें दिन ₹454.85 करोड़ की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 800 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुका है। प्रभास से लेकर अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण तक फिल्म कल्कि 2898 एडी में स्टार्स की परफॉर्मेंस ने गदर ही काट दिया है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। इस बीच फिल्म की कमाई भी अब जल्द ही भारत में 500 करोड़ पार जाने वाली है। आइए यहां कल्कि 2898 एडी के 10वें दिन के कलेक्शन और बाहुबली 2 के 10वें दिन के कलेक्शन को कम्पेयर करते हैं।
Kalki 2898 AD VS Bahubali 2 Box Office Comparison
बाहुबली 2 के आगे कुछ भी नहीं है कल्कि 2898 एडी
कल्कि 2898 एडी ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही बाहुबली 2 की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन भारत में 64 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। बाहुबली 2 के मुकाबले कल्कि 2898 एडी का कलेक्शन आधा भी नहीं है। कल्कि 2898 AD ने 27 जून को अपने ओपनिंग डे पर ₹95.3 करोड़ की कमाई की थी। पहले वीक में फिल्म ने ₹414.85 करोड़ की कमाई की थी।
