बॉक्स ऑफिस

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 10: बाहुबली 2 के आगे धूल बराबर भी नहीं है कल्कि 2898, हुई आधी कमाई!

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 10: प्रभास, अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण स्टारर कल्कि 2898 एडी को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। इस बीच फिल्म की कमाई भी अब जल्द ही भारत में 500 करोड़ पार जाने वाली है। आइए यहां फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन पर नजर डालते हैं।

Image

Kalki 2898 AD VS Bahubali 2 Box Office Comparison

Kalki 2898 AD Box Office Collection Day 10: नाग अश्विन के निर्देशन में बनी कल्कि 2898 AD में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने कमाल का काम किया है। फिल्म को सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफस तक हर जगह फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कल्कि 2898 एडी ने अपने 10वें दिन ₹454.85 करोड़ की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 800 करोड़ क्लब में एंट्री कर चुका है। प्रभास से लेकर अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण तक फिल्म कल्कि 2898 एडी में स्टार्स की परफॉर्मेंस ने गदर ही काट दिया है। फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन पूरे हो गए हैं। इस बीच फिल्म की कमाई भी अब जल्द ही भारत में 500 करोड़ पार जाने वाली है। आइए यहां कल्कि 2898 एडी के 10वें दिन के कलेक्शन और बाहुबली 2 के 10वें दिन के कलेक्शन को कम्पेयर करते हैं।

बाहुबली 2 के आगे कुछ भी नहीं है कल्कि 2898 एडी

कल्कि 2898 एडी ने 10वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इसके साथ ही बाहुबली 2 की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन भारत में 64 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। बाहुबली 2 के मुकाबले कल्कि 2898 एडी का कलेक्शन आधा भी नहीं है। कल्कि 2898 AD ने 27 जून को अपने ओपनिंग डे पर ₹95.3 करोड़ की कमाई की थी। पहले वीक में फिल्म ने ₹414.85 करोड़ की कमाई की थी।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article