बॉक्स ऑफिस

Jigra Box Office Prediction Day 1: ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करेगी आलिया भट्ट की फिल्म, मेकर्स की होगी बल्ले-बल्ले

Alia Bhatt's Jigra Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की नई फिल्म 'जिगरा' (Jigra) को रिलीज होने में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। इस समय जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक आलिया भट्ट की ये मूवी पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करती दिखाई देगी।

Image

Alia Bhatt's Jigra

Jigra Box Office Prediction Day 1: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की नई फिल्म 'जिगरा' (Jigra) कल यानी 11 अक्टूबर के दिन देशभर में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर और गाने लोगों के बीच ट्रेंड कर रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद आलिया भट्ट के फैन्स 'जिगरा' को देखने के लिए एडवांस में ही टिकिट में बुक कर रहे हैं। फिल्म 'जिगरा' की एडवांस बुकिंग को देखने के बाद अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं उनके मुताबिक यह मूवी ओपनिंग डे पर धांसू कमाई करेंगी। आइए देखें फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन कितने करोड़ रुपये रहने वाला है।

वसन बाला के निर्देशन में बनी आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' 11 अक्टूबर के दिन बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार है। ट्रेड रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं कि ये मूवी ओपनिंग डे पर 5 से 7 करोड़ रुपये के बीच कमाई करेगी। 'जिगरा' को लेकर जो फर्स्ट रिव्यू सामने आया था उसके मुताबिक फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प है। आलिया भट्ट की एक्टिंग की भी खूब सराहना हुई है।

इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ जिगरा, वेदांग रैना, आदित्य नंदा, शोभिता धूलिपाला, मनोज पाहवा और आकांशा रंजन कपूर सहित कई कलाकर अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म में आलिया भट्ट के भाई का किरदार वेदांग रैना निभा आहे हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के पास इस समय संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' भी है। इस मूवी में आलिया भट्ट को रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ लीड रोल में देखा जाएगा। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय हमें कमेंट्स के जरिए भी दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article