Jigra Box Office Collection Day 3: आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा (Jigra) को लेकर काफी अच्छे रिव्यू सामने नहीं आए हैं। इस जेलब्रेक फिल्म को दमदार एक्शन और थ्रिलर समझा जा रहा था। ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद फैंस को फिल्म से भी काफी उम्मीदें थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल होती दिख रही है। यह फिल्म आलिया के करियर में पिछले 10 साल में सबसे खराब बॉक्स ऑफिस ओपनिंग करने वाली मूवी बन गई है। 5 करोड़ की ओपनिंग करने वाली जिगरा ने मेकर्स की उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया है। फिल्म ने वीकेंड पर भी अपना खराब प्रदर्शन जारी रखा है और एक भी दिन डबल डिजिट में कलेक्शन नहीं किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा वेदांग रैना भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। भाई-बहन के रोल में आलिया और वेदांग की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म को लेकर सामने आए तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Baba Siddique Shot Dead: नम आंखों के साथ अस्पताल से बाहर आईं शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख को नहीं हो रहा यकीन
Jigra Box Office Collection Day 3
तीसरे दिन Jigra ने किया इतना कलेक्शन
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार वासन बाला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर भी औसत प्रदर्शन किया है। जिगरा ने अपने तीसरे दिन 5.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जो शनिवार से भी कम है। फिल्म ने दशहरे के मौके पर करीब 6.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। जिसके बाद मेकर्स को उम्मीद थी कि रविवार को फिल्म का कलेक्शन बढ़ सकता है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब तीन दिनों के बाद फिल्म जिगरा का टोटल कलेक्शन 16.44 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अब देखना होगा कि फिल्म वीकेंड के बाद कैसा प्रदर्शन करने वाली है।
