Jigra Box Office Collection Day 1: पहले दिन कितना कमाएगी आलिया भट्ट की फिल्म? यहां मिलेगी जवाब!

Jigra Box Office Collection Day 1: जिगरा पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली है। आज 11 अक्टूबर को फिल्म को रिलीज के साथ ही मेकर्स ने यह उम्मीदें लगा ली हैं। आलिया भट्ट और वेदांग रैना की इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Jigra Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा (Jigra) आज 11 अक्टूबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर को पहले काफी पसंद किया गया था। फिल्म में आलिया दमदार एक्शन करती दिख रही हैं। मूवी में आलिया भट्ट, वेदांग रैना की बहन का किरदार निभा रही हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म को राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो से बॉक्स ऑफिस क्लैश हो रहा है। दोनों ही फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच एक जैसी ही हाइप दिख रही है। दोनों ही फिल्में एक दूसरे से काफी अलग जोनर की हैं। आलिया भट्ट की फिल्म दमदार एक्शन और सस्पेंस दिखाने वाली है। यहां अब फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। क्या इसने मेकर्स की चिंता कौ बढ़ा दिया है या कम कर दिया है?

Alia Bhatt Movie Jigra Day 1 Collection

Alia Bhatt Movie Jigra Day 1 Collection

पहले दिन इतना कमाएगी आलिया भट्ट की 'जिगरा'

आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा का निर्देशन वसन बाला ने किया है। फिल्म को लेकर बीते काफी समय से हाइप बनी हुई है। सैकनिल्क इंडिया की एक शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आलिया की यह फिल्म पहले दिन 4 से 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। फिल्म के एडवांस बुकिंग पर नजर डालें तो यह लगभग 20,000 टिकट बेच चुकी है। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन डबल डिजिट में नहीं हो रहा है।

End of Feed