बॉक्स ऑफिस

Jigra Box Office Collection Day 1: 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई आलिया भट्ट की मूवी, टूट गए मेकर्स के ख्वाब

Jigra Box Office Collection Day 1: आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा बीते दिन रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर औसत रिव्यू ही सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। जिसके बाद फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। यहां इनपर नजर डालते हैं।

Image

Jigra Box Office Collection Day 1

Jigra Box Office Collection Day 1: वासन बाला की इमोशनल एक्शन-थ्रिलर फिल्म जिगरा इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर फैंस बीते काफी समय से इंतजार कर रहे थे। जिगरा मे आलिया भट्ट और वेदांग रैना लीड रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म ने क्रिटीक्स से लेकर दर्शकों तक पर पॉजिटिव इम्पैक्ट डाला है। फिल्म को लेकर अभी तक सोशल मीडिया पर ज्यादातर रिव्यू पॉजिटिव ही सामने आए हैं।कई लोगों ने इस फिल्म की सराहना की है, वहीं कुछ लोगों को मानना है कि यह एक औसत जेलब्रेक वाली मूवी है, जिसमें कुछ भी नया नहीं है। एक अच्छी स्टारकास्ट के बाद भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहद ठंडी शुरुआत मिली है।

फिल्म का बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस इस बात को दिखा रहा है कि यह एक औसत फिल्म है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर वर्ल्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी भी न के बराबर ही है। इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- जया और रेखा से पहले इन 2 हसीनाओं के प्यार में घरबार लुटाने को तैयार थे अमिताभ बच्चन, पर नहीं गल पाई थी दाल

Jigra Box Office: पहले दिन 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई आलिया की फिल्म

सैकनिल्क के अनुसार, जिगरा ने पहले दिन भारत में 4.25 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है। फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया गया है। हालांकि साउथ में फिल्म को लेकर कोई बज नहीं है। न ही इसे ज्यादा दर्शक मिले हैं। फिल्म के तेलुगु डब को केवल ₹5 लाख का कलेक्शन मिला है। जो मेकर्स के लिए काफी प्राउड की बात नहीं है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article