Jailer 2 Box Office Collection Day 9: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। रजनीकांत की लेटेस्ट फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों केवल लोगों के दिलों-दिमाग पर ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी तूफान मचा रही है। रजनीकांत की 'जेलर 2' का जलवा ऐसा है कि फिल्म ने मात्र 9 दिनों में ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली है। भारत के साथ-साथ विदेशों में भी 'जेलर 2' का डंका बज रहा है। फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे देख कहा जा सकता है कि 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर लंबी पारी खेलने के लिए तैयार है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mika Singh ने खत्म किया Daler Mehndi विवाद, CM धामी संग बातचीत पर बोले- कलाकार सम्मान के हकदार हैं...
रजनीकांत (Rajinikanth) की 'जेलर 2' ने भारत में 9वें दिन 14.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को 10 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। मूवी ने जहां तमिल भाषा में 9.35 करोड़ रुपये कमाए तो वहीं तेलुगू में 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे इतर हिंदी भाषी 'जेलर 2' ने नवें दिन 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने भारत में जहां 9 दिनों में 408.55 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है तो वहीं इसका नेट कलेक्शन 348.85 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा फिल्म ने विदेशों में बीते दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की। वैश्विक स्तर पर 'जेलर 2' की कमाई 628.05 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने हेल्थ अपडेट देकर फैंस को दी जानकारी
बता दें कि 'जेलर 2' की बीते दिन की कमाई में 15.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। लेकिन मूवी रोजाना डबल डिजिट में कलेक्शन कर रही है, जिससे इस गिरावट का ज्यादा खास असर नहीं पड़ा है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा विद्या बालन, मोहनलाल और योगी बाबू जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका अदा की है। वहीं अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि 'जेलर 2' आगे और कितना कलेक्शन करने में कामयाब होती है।
