Jailer 2 Box Office: ताबड़तोड़ कमाई कर रही है Rajinikanth की फिल्म, 300 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की कमाई का सिलसिला पहले दिन से जारी है। यह मूवी भारत में 300 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही है।

Jailer 2 Box Office Collection Day 7: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। पहले दिन से लेकर अब तक यह मूवी लगातार बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि 'जेलर 2' ने 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई कर निर्माताओं की खुश कर दिया है। वीकेंड के बाद भी फिल्म की कमाई में अच्छी पकड़ देखने को मिली थी और वीक डेज में भी इसका जलवा कम नहीं हुआ। यह फिल्म भारत में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। आइए देखते हैं फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितना बिजनेस हुआ है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Incident: हमले के दो दिन बाद काम पर लौटे Tiger Shroff, शुरू की 'Lag Jaa Gale' की शूटिंग)

Jailer 2 Box Office

300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई रजनीकांत की 'जेलर 2' (Pic Credit: Instagram)

भारत में कमाई पहुंची 300 करोड़ रुपये के पार

Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' ने 7वें दिन यानी बुधवार को भारत में करीब 28.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू नेट कलेक्शन पहले हफ्ते में 317.20 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने सातवें दिन 14,438 शोज के दौरान 33.7 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज कराई थी। वहीं दूसरी ओर भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 371.45 करोड़ बताया जा रहा है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana इवेंट में फिसली Ranbir Kapoor की जुबान, कही ऐसी बात; लोग बोले- गलत आदमी को राम बना दिया)

नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने इसकी जमकर तारीफ की थी। वीकडेज में भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही है। मेकर्स को पूरी उम्मीद है कि यह मूवी दूसरे वीकेंड के खत्म होने से पहले ही 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 582.45 करोड़ तक पहुंच गया है।

End of Feed