Jailer 2 Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) सिनेमाघरों में दर्शकों की पसंद बनी हुई है। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं और इसकी कमाई लगातार चर्चा में है। एक्शन और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर लोगों का ध्यान खींच रहे। फिल्म ने शुरुआती दिनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। तो चलिए जानते हैं रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
Jailer 2 Box Office Collection Day 5: सोमवार को भी छाई रजनीकांत की फिल्म, कमाए 42 करोड़ रुपये (Image Source: Jailer 2 Movie)
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Jailer 2 BO Collection Day 3: रजनीकांत की फिल्म 3 दिन में हुई 300 करोड़ पार, बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे
5वें दिन किया इतना कलेक्शन
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अपने 5 दिन पूरे कर लिए हैं। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पांचवें दिन इंडिया में लगभग 42.35 करोड़ रुपये नेट कमाए। इसके साथ ही इंडिया में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन करीब 242.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। ‘जेलर 2’ का इंडियन बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ दुनियाभर में धमाल मचा रही है। सैकनिल्क के मुताबिक, पांचवें दिन तक फिल्म का दुनियाभर का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 477.75 करोड़ रुपये हो गया। फिल्म की कमाई के आंकड़े देखने के बाद फैंस और मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म जेलर 2 की कमाई के ये आंकड़ें अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Jailer 2 Box Office Collection: 200 करोड़ी बनने से एक कदम दूर है Rajinikanth की फिल्म, देखें आंकड़े
'जेलर 2' ने 'दृश्यम 3' को दी टक्कर
फिल्म जेलर 2 रिलीज होने के बाद आसपास रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्मों का बुरा हाल है। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और एक्ट्रेस यामी गौतम की ‘नई नवेली’ बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिख पा रही हैं। फिल्म प्रहार का कुल कलेक्शन महज 9.93 करोड़ रुपये और वहीं फिल्म नई नवेली अब तक 12.90 करोड़ रुपये कमा चुकी है। ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ (Drishyam 3: The Conclusion) ने दुनियाभर में 548.07 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसमें इंडिया से 420.32 करोड़ रुपये और विदेशों से 127.75 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है। फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 350.75 करोड़ रुपये रहा है।
