Jailer 2 Box Office Collection: 200 करोड़ी बनने से एक कदम दूर है Rajinikanth की फिल्म, देखें आंकड़े

Jailer 2 Box Office Collection Day 4: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने 4 दिन सिनेमाघरों में पूरे कर लिए हैं। यह मूवी भारत में 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली है।

Jailer 2 Box Office Collection Day 4: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई करने में लगी हुई है। 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में पहुंची इस मूवी ने 4 दिनों में पूरे कर लिए हैं। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने रिलीज के महज चार दिनों में दुनियाभर में 424 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन करने का दावा किया है। वहीं भारत में यह मूवी 200 करोड़ी होने से एक कदम दूर है। तो चलिए देखते हैं फिल्म ने चौथे दिन कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Incident: टाइगर श्रॉफ के फायरिंग केस में पुलिस की कार्रवाई, तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज)

Jailer 2 Box Office Collection Day 4

'जेलर 2' होने वाली है 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल (Pic Credit: Instagram)

4 दिनों में इतना हुआ 'जेलर 2' का कलेक्शन

Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक 'जेलर 2' ने रिलीज के चौथे दिन भारत में करीब 55.85 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन लगभग 199.90 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से केवल एक कदम दूर है।

वर्ल्डवाइड कमाई पहुंची 400 करोड़ रुपये के पार

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनिया भर में कई रिकॉर्ड्स तोड़ रही है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो 'जेलर 2' का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन करीब 190 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन लगभग 424.25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। दुनिया भर में यह मूवी 500 करोड़ रुपये के क्लब में जल्द में शामिल हो सकती है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद कैसा था मंजर, Karan Veer Mehra ने किया खुलासा)

End of Feed