Jailer 2 Box Office Collection: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का खूब दिल जीता है। रजनीकांत की 'जेलर 2' भी इन दिनों बड़े पर्दे पर छाई हुई है। रजनीकांत की "जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मूवी की कहानी तो दर्शकों को पसंद आ ही रही है। साथ ही आए दिन रजनीकांत की ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कलेक्शन कर रही है। भारत ही नहीं, विदेशों में भी रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' का जादू छाया हुआ है। मूवी ने वैश्विक स्तर पर 600 करोड़ का आंकड़ा तो कब का पार कर लिया है। वहीं अब ये फिल्म 700 करोड़ रुपये की पारी खेलने के लिए भी पूरी तरह से तैयार है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: King Teaser: खून से सना चेहरा, दांतों में ताश का पत्ता, शाहरुख खान के खूंखार लुक ने मचाया तहलका
'जेलर 2' ने बीते दिन की कितनी कमाई
'जेलर 2' (Jailer 2) को बीते दिन 11 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। मूवी ने 10वें दिन भारत में 24.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें जहां तमिल भाषी फिल्म ने 16.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं तेलुगू भाषी 'जेलर 2' ने 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके अलावा हिंदी भाषा में मूवी ने 2.90 करोड़ रुपये और कन्नड़ में 0.60 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने भारत में कुल 436.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया तो वहीं इसकी नेट कमाई 373.00 करोड़ रुपये रही। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Kalki 2898 AD' के सीक्वल से Prabhas का फर्स्ट लुक हुआ आउट, 47वें जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया फैन्स को बड़ा सरप्राइज
'जेलर 2' ने विदेशों में 10वें दिन 10 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने इन 10 दिनों में वैश्विक स्तर पर कुल 666.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बता दें कि 9वें दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 66.6 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। अपने इस धमाकेदार कलेक्शन से 'जेलर 2' ने 2026 में आई 'बॉर्डर 2', 'दृश्यम 3' और 'हनुमान अंश' जैसी मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
