बॉक्स ऑफिस

सनी देओल की 6th बिगेस्ट ओपनर बनी 'जाट', दूसरे दिन बनेगी 2025 की कई फिल्मों को चटाएगी धूल

Sunny Deol Biggest Openers: अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की नई फिल्म जाट (Jaat) ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। 2025 में बहुत कम फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार ओपनिंग ली है। इसी के साथ जाट सनी पाजी की छठी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। आइए आपको पूरी लिस्ट दिखाते हैं...

Image

Sunny Deol Jaat Box Office Record

Sunny Deol Biggest Openers: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का करियर फिल्म गदर 2 से पटरी पर लौट आया है। गदर 2 ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी, जिसका फायदा सनी पाजी की हालिया रिलीज जाट को भी मिला है। फिल्म जाट ने ओपनिंग-डे पर 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की है और ट्रेड पंडितों के चेहरों पर मुस्कुराहट बिखेर दी है। पहले दिन 9.50 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली जाट सनी पाजी की छठी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। जाट ने ये खिताब फूल न फाइनल को धूल चटाकर अपने नाम किया है। आइए आपको सनी देओल की टॉप 7 बिगेस्ट ओपनर्स की लिस्ट दिखाते हैं...

गदर 2: 134.88 करोड़ रुपये

घायल वन्स अगेन: 23.25 करोड़ रुपये

यमला पगला दीवाना: 22.80 करोड़ रुपये

यमला पगला दीवाना 2: 22.50 करोड़ रुपये

सिंह साब दी ग्रेट: 18.5 करोड़ रुपये

जाट: 9.50 करोड़ रुपये

फूल न फाइनल: 8.19 करोड़ रुपये

दूसरे दिन जाट की कमाई में आएगी बम्पर उछाल

अगर ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो फिल्म जाट की कमाई में दूसरे दिन बम्पर उछाल दर्ज की जा सकती है। फिल्म जाट के ऑक्यूपेंसी रेट में दूसरे दिन 25 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है, जिसका असर इसके आंकड़ों में देखने को मिलेगा। ट्रेड पंडितों का मानना है कि जाट दूसरे दिन आराम से 15 करोड़ रुपये से ज्यादा अपने खाते में जोड़ लेगी। इसी के साथ जाट साल 2025 की सबसे कमाऊ फिल्मों में एंट्री मार लेगी। इस साल रिलीज हुई 2-3 फिल्में ही हैं जिनकी कमाई 30 करोड़ के पार निकली है।

सनी देओल की जाट के रिव्यू की बात करें तो टाइम्स नाउ नवभारत के अनुसार, पंजाब के पुत्तर को डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी ने शानदार एक्शन हीरो के रूप में पेश किया है। सनी पाजी का एक्शन देखकर एक दफा भी ऐसा नहीं लगता है कि वो बूढ़े हो गए हैं। जाट का स्क्रीनप्ले दर्शकों को लगातार बांधे रखता है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article