Ishq Vishk Rebound Box Office Collection Day 2: रोहित सराफ (Rohit Saraf), पश्मीना रोशन (Pashmina Roshan) और जिब्रान खान (Zibraan Khan) की फिल्म 'इश्क विश्क रिबाउंड' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म से पश्मीना और जिब्रान ने बॉलीवुड में अपना एक्टिंग डेब्यू किया है। इस फिल्म को दर्शकों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष कर रही है। फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। आइए जानते हैं फिल्म ने दूसरे दिन कितने करोड़ा का बिजनेस किया है?
Ishq Vishk Rebound Box Office Collection (credit Pic: Instagram)
ये भी पढ़ें- शादी से पहले जहीर संग डिनर पर निकलीं Sonakshi Sinha, होने वाली दुल्हन के चेहरे पर दिखा ग्लो
Sacnilk. Com की रिपोर्ट्स के अनुसार, इश्क विश्क ने दूसरे दिन 1.5 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म की कमाई में पहले दिन से थोड़ी बेहतर हुई है। फिल्म ने कुल मिलाकर 2.5 करोड़ का बिजनेस किया है। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा।
फिल्म को वीकेंड पर भी मिला ठंडा रिस्पॉन्स
शनिवार को थिएटर्स में फिल्म की ऑक्यूपेंसी रेंट 16.8 प्रतिशत था। फिल्म में रोहित और पश्मीना की केमिस्ट्री को लोगों ने पसंद किया है। रोहित सराफ का काम लोगों को अच्छा लगा है। ये एक रोमकॉम मूवी है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी। फिल्म के गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म का निर्देशन निपुण अविनाश धर्माधिकारी ने किया है। फिल्म को रमेश तुरानी ने प्रोड्यूस किया है।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर रमेश ने बताया कि हमने इस फिल्म के लिए ऑडिशन लिए थे। जब तक पश्मीना ने कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था तब तक हमें नहीं पता था कि वो ऋतिक रोशन की कजन हैं। थिएटर्स में इश्क विश्क रिबाउंड को कार्तिक आर्यन की चंदू चैंपियन और शरवरी वाघ की ंमुंजा से कड़ी टक्कर मिल रही है। इन तीनों फिल्मों में मुंजा को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटमेंट है।
