बॉक्स ऑफिस

Hari Hara Veera Mallu Box Office Day 1 Prediction: ओपनिंग डे पर धांसू कमाई करेगी पवन कल्याण की फिल्म, देखें आंकड़े

Hari Hara Veera Mallu Box Office Day 1 Prediction: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण और बॉलीवुड एक्टर बॉबी की नई फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1' (Hari Hara Veera Mallu: Part 1) पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर मेकर्स को इम्प्रेस कर सकती है। आइए देखें फिल्म कितने रुपये कमाने वाली है।

Image

Pic Credit: Google

Hari Hara Veera Mallu Box Office Day 1 Prediction: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और राजनेता की लंबे समय से अटकी हुई फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1' (Hari Hara Veera Mallu: Part 1) को मेकर्स ने 24 जुलाई के दिन रिलीज कर दिया है। इस मूवी को ऑडियंस की ओर से शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। दर्शकों की बड़ी भीड़ पवन कल्याण को बड़े परदे पर देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रही है। पवन कल्याण स्टारर को लेकर अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक यह ओपनिंग पर डबल डिजिट में कमाई करने में सफल रहेगी। आइए देखें फिल्म का पहले दिन कारोबार कितने करोड़ रुपये रहने वाला है।

सैकनिल्क द्वारा साझा किए गए शुरुआत आंकड़ों के मुताबिक पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1' (Hari Hara Veera Mallu: Part 1) पहले दिन घरलू बॉक्स ऑफिस पर 10.13 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल साबित होगी। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें यह आंकड़ा बढ़कर 20 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकता है। मेकर्स के यह खुशी की बात होगी, अगर फिल्म पहले दिन इतने रुपये कमाती है।

ज्योति कृष्णा के निर्देशन में बनकर तैयार हुई पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीरा मल्लू: पार्ट 1' में बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म में बॉबी देओल को औरंगजेब के रोल में देखा जा रहा है। फिल्म में निधि अग्रवाल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही और सत्यराज जैसे कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस समय पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म 'सैयारा' का कब्जा है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article